कोटा , जुलाई 29 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर कोटा पहुंचे।
श्री बागड़े के सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, आईजी कोटा रेंज हरेन्द्र महावर, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम, कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु बी. पी. सारस्वत सहित अन्य गणमान्यजनों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनकी अगवानी की।
श्री बागड़े गुरुवार को सुबह सवा नौ बजे जाखोड़ा स्थित श्री राम शान्ताय जैविक खेती अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे सियाम ऑडिटोरियम में कृषि विश्वविद्यालय कोटा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित