देहरादून , मार्च 22 -- देश के समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने रविवार को उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से देहरादून स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान में चल रहे मध्य-पूर्व एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल श्री सिंह ने इस संदर्भ में भारत के संतुलित, शांतिपूर्ण एवं रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत सदैव वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित