पटना , सितम्बर 03 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' के अवसर पर बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

राज्यपाल ने कहा कि 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में असीम भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उनकी जीवन-लीलाओं और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, सद्भावना, शांति, भक्ति, कर्म, ज्ञान और भ्रातृत्व-भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।

श्री हसनैन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का 'श्रीमदभगवदगीता' में दिया गया उपदेश जीवन-प्रबंधन की सर्वोत्तम शिक्षा है, जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित