पटना , अगस्त 27 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री हसनैन ने कहा है कि रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक है। राखी प्रेम और विश्वास का वह धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के इस अनूठे पर्व के अवसर पर हमें महिलाओं के सम्मान और रक्षा का संकल्प लेने के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित