चंडीगढ़ , अक्टूबर 20 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मंगलवार को पंचकूला स्थित ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मंदिर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक आर्य ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्य मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने कन्या पूजन भी किया तथा कन्याओं को भोजन करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित