पटना , अप्रैल 25 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को महिला इमदाद कमिटी की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा महत्वपूर्ण निदेश दिए। राज्यपाल श्री हसनैन ने बच्चों को टी.बी. से मुक्त करने हेतु जागरूकता बढ़ाने, गरीब एवं अनाथालय आदि में रह रहे बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करने तथा अन्य राज्यों में हो रहे अच्छे कार्यों का पता लगाकर उन्हें अपनाने को कहा।
बैठक में पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कमिटी की उपाध्यक्ष-1 श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवं सलाहकार श्रीमती शमा सिन्हा ने महिला इमदाद कमिटी के उद्देश्य, उप विधि, प्रस्तावित सेमिनार, कमिटी का सिलाई सेंटर, वर्तमान वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्य योजना आदि के विषय में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महिला इमदाद कमिटी की अध्यक्ष लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन तथा राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित