पटना , मई 27 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बकरीद के मौके पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को मुबारकवाद दी है। राज्यपाल ने कहा कि अनुपम त्याग और बलिदान का प्रतीक यह पर्व हमें अपने जीवन में करुणा, कृतज्ञता और मानव सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने एवं दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने दुआ की है कि यह त्योहार सभी राज्यवासियों के लिए शांति, प्रगति और खुशियों का संदेश लेकर आए तथा समाज में सौहार्द और एकता की भावना सुदृृढ़ हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित