पटना , सितम्बर 23 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को बिहार लोक भवन में टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया है। इस अवसर पर उन्होंने टीबी मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने तथा पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान चिकित्सक की सलाह के बिना दवा बंद नहीं करनी चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, फूड बास्केट प्राप्त करने वाले टीबी मरीज तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित