नैनीताल , मई 19 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (अप्रा) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (अप्रा) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

लोकभवन नैनीताल की ओर से जारी विज्ञप्ति में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने में मेजर जनरल (अप्रा) भुवन चंद्र खंडूरी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित