देहरादून , फरवरी 09 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में "फ्लेवर ऑफ देवभूमि" पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का प्रकाशन इंडियन फेडरेशन ऑफ कुलिनरी एसोसिएशन द्वारा किया गया है। पुस्तक के प्रस्तुतिकरण में शेफ डॉ. नीरज अग्रवाल, शेफ योगेन्द्र सिंह नेगी, शेफ दीपा चावला तथा गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक प्रदेश की प्राचीन रसोई परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाले मंडुआ, झंगोरा एवं जखिया जैसे पारंपरिक अनाज और मसाले स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं तथा वर्तमान समय में इनकी मांग निरंतर बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित