हैदराबाद , मई 14 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम आह्वान के अनुरूप ईंधन के संरक्षण और विदेशी मुद्रा को बचाने में सक्रिय रूप से याेगदान देने की अपील की।

राज्यपाल ने लोक भवन से जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने भी वाहनों के उपयोग में कटौती की है और अब लोक भवन में वाहनों के उपयोग को 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है।

श्री शुक्ल ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुये 'पेट्रो-डॉलर' पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नागरिकों से भारतीय मुद्रा को बचाने के लिये जिम्मेदारी से कार्य करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित