रायपुर , अक्टूबर 06 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में बस्तर राजपरिवार के माटी पुजारी एवं रथपति महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजनों में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने राज्यपाल को बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित होने वाले महाराजा नवाखाई और महाराजा बाहर रहनी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को बस्तर दशहरा से जुड़ी विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी दी।

राज्यपाल डेका ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। इसकी अनूठी परंपराएं प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित