देहरादून , मार्च 18 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र एवं नव संवत्सर के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री सिंह ने बुधवार को अपने संदेश में कहा कि नवरात्र के पवित्र नौ दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें शक्ति, संयम, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। यह महान पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि एवं उत्साह का संचार करता है। उन्होंने आगे कहा कि नव संवत्सर का आगमन हम सभी के जीवन में नई आशाओं, उमंग और उत्साह का संदेश लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित