प्रतापगढ़ , अक्टूबर 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे मंगलवार को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतापगढ़ जिले के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन किया। इस अनुष्ठान के दौरान बेंती राजमहल में समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा रहा, जहां एक बड़ी मेज पर दो सौ से अधिक बंदूकों और अन्य असलहों को सजाकर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई। सनातन धर्म की इस पुरानी परंपरा को राजा भैया हर साल निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित