नयी दिल्ली , मई 12 -- विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव सी सुगंध राजाराम को पेरू और विनोद जे बहाड़े को कोलंबिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वर्ष 2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री राजाराम को पेरू में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
उनके जल्द ही कार्यभार संंभालने की संभावना है। उन्हें वर्ष 1998 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विश्वास विदु सपकाल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
इसके अलावा वर्ष 2007 के वरिष्ठ अधिकारी श्री बहाड़े को कोलंबिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके भी जल्द ही कार्यभार संभालने की संभावना है।
इससे पहले वर्ष 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री वनलालहुमा कोलंबिया में भारत के राजदूत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित