कोल्हापुर , अगस्त 23 -- महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों की समस्याओं और कठिनाइयों को समझें, उनके मामलों का स्थानीय स्तर पर समाधान करें और राजस्व संहिता का पालन करते हुए उन्हें जल्द न्याय दिलाएं।

राजस्व, स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण तथा भूमि रिकॉर्ड विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री बावनकुले ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जन-केंद्रित, गतिशील और पारदर्शी प्रशासन लागू किया जाए। बैठक से पहले, उन्होंने विभिन्न विषयों से संबंधित 750 से अधिक आवेदन व्यक्तिगत रूप से स्वीकार किये और नागरिकों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जन-केंद्रित, गतिशील और पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे राजस्व संहिता का पालन करें तथा आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए जन-केंद्रित और पारदर्शी तरीके से काम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित