देहरादून/पौड़ी , जून 06 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत एक राजस्व ग्राम में एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 03 अप्रैल को लैंसडाउन के राजस्व ग्राम निवासी ने अपनी पुत्री से राकेश मोहन, निवासी-डबरालस्यू लैंसडाउन द्वारा दुष्कर्म किए जाने तथा परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए गए। प्रकरण राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण शिकायत पर उप जिलाधिकारी से अपराध संख्या आवंटित कराने के पश्चात कोतवाली लैंसडाउन में मुकदमा संख्या-06/2026, धारा 64(1), 351(3) एवं 127(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित