पटना , मार्च 24 -- घोषित अवकाशों के दिनों में भी राज्य के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने आमजनों की सुविधा और विभाग के राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 26 और 31 मार्च को घोषित अवकाश के दिन भी सभी निबंधन कार्यालय सामान्य दिनों की तरह पूर्ण रूप से संचालित रहेंगे। साथ ही, रविवार को भी पूर्व की तरतह जमीन और फ्लैट का निबंधन होता रहेगा। विभाग ने अवकाश के दिन सभी निबंधन कार्यालयों के कर्मियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यालय जाने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि विभाग जनवरी 2026 से हर रविवार को निबंधन कार्यालय खोलने की सुविधा दे रहा है। इस पहल से कामकाजी लोगों और व्यस्त नागरिकों को छुट्टी के दिन अपने निबंधन संबंधी काम निपटाने में काफी सहूलियत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित