सिरसा , अप्रैल 30 -- हरियाणा के सिरसा जिला की एटीं नारकोटिक्स सेल की एक टीम ने गश्त के दौरान हरियाणा-राजस्थान सरहद के गांव गुसाईआना से एक युवक को 25 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम अमित कुमार उर्फ मीतू पुत्र भाल सिंह है। वह राजस्थान में हनुमानगढ जिले के नेठराना गांव का रहने वाला है।

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी राधेश्याम ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथुसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक टीम गश्त के दौरान गांव गुसाईआना क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से बाइक सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 25 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना नाथुसरी चौपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना नाथुसरी चौपटा पुलिस को सौंपी गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित