जयपुर , मई 10 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

श्रीमती दिया कुमारी रविवार को जयपुर जिले में चौमू विधानसभा की ग्राम पंचायत मोरीजा में आयोजित ग्राम रथ अभियान एवं संध्या चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद कर रही थी और इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए यह बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित