जयपुर , अगस्त 26 -- राजस्थान सरकार ने नेपाल के उत्तरी भूभाग स्थित रासुवा जिले में बाढ़ की आपदा के मद्देनजर सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजस्थान आपदा प्रबंधन विभाग ने यह हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं और नेपाल में यात्रा पर गये राजस्थान के किसी यात्री के संबंध में जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर परिजन द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के टोल फ्री नंबर 1070 एवं 112 तथा अन्य दूरभाष नंबर 0141-2851960, 0141-2385776, 0141-2385777, 0141-2227296, 0141-2927392 एवं 0141-2227603 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त आईपी. नंबर 28888 तथा ई-मेल रिलीफडेसआरजेएटदरेटएनआईसीडाटइन पर भी सूचना दी जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित