जयपुर , फरवरी 18 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के बजट ने दिव्यांगों को पूरी तरह निराश किया है।
श्री गहलोत ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते। उन्होंने कहा कि विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं। समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित एवं कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है। क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित