जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग के तत्वाधान में 25 एवं 27 अप्रैल "इंटर-कॉलेज यूथ फेस्टिवल" का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर शनिवार को युवा महोत्सव के पोस्टर का औपचारिक विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की आयोजक डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक एवं बहुआयामी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कलात्मक गतिविधियों को एक समग्र मंच प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित