जयपुर , मई 13 -- राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में शीघ्र ही आधुनिक सरस पार्लर खोला जायेगा।

कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विश्वविद्यालय एवं सरस डेयरी के मध्य एक एमओयू किया गया हैं जिसके तहत जेएलएन मार्ग पर स्थित सरस पार्लर के समान विश्वविद्यालय परिसर में शीघ्र ही आधुनिक सरस पार्लर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, छात्रावासियों, विश्वविद्यालय स्टाफ एवं आगंतुकों को उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध एवं पौष्टिक डेयरी उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।

पार्लर पर छाछ, लस्सी, दही, पनीर, श्रीखंड, फ्लेवर्ड मिल्क, कोल्ड कॉफी, आइसक्रीम सहित सरस के विभिन्न लोकप्रिय उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित