जयपुर , फरवरी 20 -- राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के पंचम एवं बजट सत्र में शनिवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को सदन में बताया कि शनिवार को राजस्थान विधानसभा की बैठक होगी और इस दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल दोनों ही नहीं होंगे। श्री देवनानी ने बताया कि शनिवार को राजस्व की मांगों पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सरकार दो वर्ष प्रगति एवं उत्कर्ष 2024-25-2026 के प्रतिवेदन पर भी चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित