जयपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विधानसभा की मेल पर सुबह यह धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें लिखा हैं "राजस्थान विधानसभा में ठीक एक बजे आत्मघाती धमाका होगा। सभी मुस्लमानों को बाहर निकालें।'' इसके बाद बम निरोधक दस्ता सहित सुरक्षा एजेंसियों की टीम विधानसभा पहुंचकर विधानसभा को खाली कराया और विधानसभा एवं उसके परिसर में पूरी छानबीन की गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
धमकी भरे पत्र में लिखा हैं कि आज की योजना सीधी सादी हैं, दिल्ली विधानसभा में पहले ही चार साइनाइड गैस बम लगा दिए गए हैं। चेन्नई से एलटीटीई और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो स्वयंसेवकों को जयपुर लाया गया हैं। वे अपनी साड़ियों या कमीज के नीचे इलेक्ट्रोनिक जैकेट पहने होंगे। जब वे विधानसभा में रखे गए उन चार बमों के बिल्कुल करीब पहुंचेंगे तो बमों में लगा जीपीएस अपने आप सक्रिय हो जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित