न्यू चंड़ीगढ़ , मई 29 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। बाद में यह पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं। मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है। इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी। रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है।
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर 40 ओवरों की क्रिकेट पहले ही हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अब हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति है और अपना पूरा जोर लगाना होगा। हमारी टीम में साई किशोर वापस आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित