भरतपुर , नवम्बर 21 -- राजस्थान में भरतपुर में राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदनलाल भाटी के नेतृत्व में सदस्यगण 24 जनवरी को जनसुनवाई करेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसरण में आयोग 24 नवम्बर को दोपहर दो बजे से नगर निगम सभागार में स्थानीय निकायों (ग्रामीण/शहरी) में सभी स्तरों पर अन्य पिछडा वर्ग के पिछडेपन की प्रकृति एवं उसके निहितार्थों की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरीके से गहन जांच एवं अध्ययन करेंगे। उसके बाद राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचनों में अन्य पिछडा वर्ग के आरक्षण के संबंध में अनुशंसायें राज्य सरकार को प्रस्तुत करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम में अध्यक्ष मदनलाल भाटी, सदस्य गोपाल कृष्ण, प्रो. राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, पवन मंडाविया और सचिव (सलाहकार) अशोक कुमार जैन उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों ने बताया कि जनसुनवाई कार्यकम में आम जनता, राजनीतिक व्यक्तियों, हितबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विचार जानने के लिये उनसे चर्चा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित