जयपुर , मई 14 -- राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 805 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस व्यापक बदलाव को न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल जज वर्ग के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित