जयपुर , सितंबर 22 -- राजस्थान में 41 जिलों के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के मद्देनजर गत 19 अगस्त से लागू चुनाव आदर्श आचरण संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने पर समाप्त कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता को समाप्त कर दिया जबकि नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका एवं खाटू श्यामजी नगरपालिका क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया अभी जारी रहने के कारण इन पांच नगर निकाय क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक आदर्श आचरण संहिता प्रभावी रहेगी।

इसके साथ ही आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव शीघ्र सम्पन्न कराये जाने हैं इसलिए राज्य के समस्त जिलों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने एवं कार्यगहण करने पर पूर्ण प्रतिबंध यथावत रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित