जयपुर , सितम्बर 10 -- राजस्थान में लम्पी रोग से 10 हजार से अधिक संक्रमित पशु पाये गये है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर लम्पी स्किन रोग की स्थिति एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपायों को लेकर ली गई उच्चस्तरीय बैठक बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लम्पी रोग से 10 हजार 403 संक्रमित पशु पाये गये है। इनमें से 6 हजार 905 पशुओं की रिकवरी हो चुकी है तथा रिकवरी में वृद्धि हो रही है। साथ ही प्रदेशभर में 87 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है।

पशुपालन विभाग द्वारा रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान, राज्य एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रैपिड रेस्पांस टीम का गठन, पशुपालकों को साइपरमेथ्रिन एवं सोडियम हाईपोक्लोराईट के वितरण सहित कई प्रयास किये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित