भरतपुर , अक्टूबर 02 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 हजार रूपये के इनामी स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इनामी स्थाई वारन्टी रामविलास उर्फ मुकुट की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रामविलास के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित