अलवर , सितम्बर 12 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में गढ़ीसवाईराम में शनिवार को एक वाहन के पलटने से सात लोग घायल हो गये।
पुलिस सू्त्रों ने बताया कि के टायर पंचर होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गढ़ीसवाईराम चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों की पहचान योगेश साहू, राजू सैनी, अमन खान, कुश पाराशर, रौनक खंडेलवाल, हिमांशु शर्मा और शुभम के रूप में हुई है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को अलवर भेज दिया, जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित