बारां , नवंबर 02 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल में 'लोकतंत्र के सब रंग' अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली आयोजन किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि येलो थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर मतदान का संदेश दिया। इस दौरान 'वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है' जैसे नारों से आमजन को जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में आयोजित रैली को विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी पर निर्भर करती है। मतदान अधिकार के साथ नागरिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी से निर्भीक होकर मतदान करने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित