अलवर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में अलवर जिले के साहड़ोली गांव में एक महिला के कीटनाशक पीकर कथित रूप से आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की अजमीरा (38) ने शनिवार शाम को कीटनाशक एल्ड्रीन पी ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बगड़ तिराहा थाना पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित