कोटा, फरवरी 19 -- राजस्थान में कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीटीईटी- 2026 परीक्षा के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ किये जा चुके हैं ।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कुलगुरु एवं मुख्य समन्वयक प्रो.बी.एल.वर्मा ने बुधवार को बताया कि पीटीईटी-2026 में स्नातक उपरांत दो वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के लिये ही आवेदन खोले गए हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । स्वयं के नाम, जन्म दिनांक एवं माता- पिता का नाम को भरते वक्त कक्षा 10 वीं अंक तालिका को आधार बनाना चाहिए। बैंक से सम्बंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी स्वंय का बैंक खाते के विवरण को ही भरें, परिवार के किसी भी सदस्य की बैंक जानकारी परीक्षा के लिये आवेदन करने के लिए मान्य नहीं होगी ।

प्रो वर्मा ने बताया कि बीएड के लिये विषय का चयन काउंसलिंग के समय करवाया जायेगा । आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित