चित्तौड़गढ़ , फरवरी 23 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग कार्रवाईयों में पांच क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद करके चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष दल और मंगलवाड थाना पुलिस ने संगेसरा गांव के समीप लावारिस खड़ी एक कार से चार क्विंटल 71 किलो 400 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया। हालांकि इससे पहले ही कार में सवार कार छोड़कर तस्कर भाग गये।

इसी तरह निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने दो ट्रकों से 45 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा जब्त करके पंजाब के गुरुदासपुर जिला निवासी तरसेमसिंह, बिंदरसिंह और उसके पुत्र सूरजसिंह एवं सुखजिंद्रसिंह (सभी निवासी भुल्ला कालोनी, मुक्तसर साहिब, पंजाब को) को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित