जयपुर , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत प्रथम चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में राज्य की 16 जिला परिषदों के सदस्यों एवं 104 पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरु हुआ।

राज्य की अजमेर, अलवर, बाडमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही एवं उदयपुर जिला परिषदों में 586 वार्डों में सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहा है।

इसी तरह 104 पंचायत समितियों में 1806 वार्डों में सदस्यों के चुनाव के लिए यह मतदान कराया जा रहा हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित