जयपुर , अक्टूबर 30 -- राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण जारी हैं और अपराह्न एक बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सरपंच पदों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से जारी हैं और अपराह्न एक बजे तक 44.68 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। इस दौरान बीकानेर जिले की बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सर्वाधिक 61.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि नागौर जिले में मुंडवा पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे कम 24.59 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
इससे पहले पूर्वाह्न 10 बजे तक 19.29 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारों में खड़े रहकर मतदाता मतदान कर रहे हैं। इस दौरान जयपुर जिले की जालसू पंचायत में मतदान के दौरान दो शतायु बुजुर्ग बहने 104 वर्ष की श्रृंगारी देवीएवं 102 वर्षीय चंदा देवी ने अपना वोट डालकर लोकतंत्र की खूबसूरती को को बढ़ाया।
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के बाद मतगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित