जयपुर , सितंबर 20 -- राजस्थान में अपनी जगह तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने नगरीय निकाय चुनाव में बारां नगर परिषद में अपना बहुमत हासिल सबकों चौका दिया है। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बीकानेर जिले की नोखा नगरपालिका में बहुमत प्राप्त किया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तीन जगहों पर निर्णयाक भूमिका निभा सकती हैं। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रमुख विपक्ष कांग्रेस को छोड़कर शेष पार्टियों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने इन चुनावों में सर्वाधिक 68 सीटें जीती हैं लेकिन वह किसी भी निकाय में निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रही है।

राज्य में अपना वजूद कायम करने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी को निकाय चुनाव में अच्छी सफलता मिली हैं और वि इन चुनावों 42 सीटें जीतकर चौथी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी हैं। उसने 60 सीटों वाली बारां नगरपरिषद में 31 सीटें जीतकर अपना बहुमत हासिल किया हैं जबकि भाजपा को केवल नौ सीटें मिली हैं तथा कांग्रेस को 18 और दो निर्दलीय के खाते में गयी।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी झालावाड़ जिले की पिड़ावा नगरपालिका में भी पांच सीटें जीतकर निर्णायक भूमिका में हैं। वहां 20 सीटों वाली निकाय में भाजपा छह, कांग्रेस को आठ और एक निर्दलीय जीता है।

माकपा को नोखा नगरपालिका में बहुमत मिला हैं और सीकर जिले की 20 सीटों वाली धोद नगरपालिका में एक सीटी मिली हैं लेकिन वहां निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। वहां भाजपा को दस, कांग्रेस को आठ एवं एक निर्दलीय चुनाव जीता है।

इसके अलावा बसपा धौलपुर नगरपरिषद में तीन सीटें जीतकर निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। वहां कांग्रेस को 27, भाजपा तीन और 19 निर्दलीयों ने चुनाव जीता है। इसी तरह शैपउ नगरपालिका में बसपा ने तीन सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा ने छह और कांग्रेस ने सात और चार निर्दलीयों ने जीती हैं। बसपा खैरथल-तिजारा जिले की भिवाड़ी नगरपरिषद में केवल एक सीट जीती हैं लेकिन भाजपा की 30 सीटों के साथ मिलकर वहां बोर्ड बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। यहां कांग्रेस को केवल नौ सीटें मिली हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित