जयपुर , सितंबर 11 -- राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान इन निकायों के 87 लाख 63 हजार 599 मतदाताओं में से 50 लाख 28 हजार 768 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इससे पहले पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत एवं इससे पूर्व सुबह दस बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित