जयपुर , सितंबर 11 -- राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न एक बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इससे पहले सुबह दस बजे तक मतदान के पहले तीन घंटों में 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित