अलवर , जुलाई 25 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने तकनीकी साधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से खरखड़ी क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों नाजिर खान (20) और आदिल (23) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले अनजान लोगों को परिचित बनकर या गलती से पैसे स्थानांतरित होने का झांसा देकर संपर्क करते थे। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए आरोपी नाजिर खान अपने साथी आदिल को 30 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। ठगी की रकम खाते में आने के बाद वह अपना कमीशन काटकर बाकी राशि आदिल को सौंप देता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित