अलवर , जनवरी 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 10 मोबाईल फोन जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने मंगलवार को बताया पुलिस ने साईबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना और तकनीकी साधनों की सहायता से सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विभिन्न लोगों से धन वसूलने और ऑनलाईन ठगी करते सोहिल खान, शारुप खां और आजिब खान को गिरफ्तार किया गया। उनसे 10 स्मार्टफोन बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित