जयपुर , फरवरी 11 -- राजस्थान में कृषि बजट के तहत वर्ष 2026-2027 में समेकित निधि राज्य की स्वायतशासी, सहकारी एवं अन्य संस्थाओं के स्वयं के संसाधनों सहित एक लाख 19 हजार चार सौ आठ करोड़ 11 लाख रुपए का प्रावधान किया गया हैं।
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में राज्य बजट 2026-27 के अपने भाषण में कहा कि कृषि बजट में से 69 हजार चार सौ 22 करोड़ 99 लाख रुपए समेकित निधि से व्यय की जाना प्रस्तावित है जो राज्य के कुल बजट का 11.36 प्रतिशत हैं। कृषि बजट में गत वर्ष से 7.59 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है तथा कृषि बजट राज्य सकल घेरलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 5़ 55 प्रतिशत है।
श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में दीर्घकालीन सतत विकास सुनिश्चित करने सभी विकास योजनाओं में ग्रीन गोथ के सिद्धांत का समावेश करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही प्रदेश को हरित राजस्थान बनाने के उद्देश्य से हमने वर्ष 2025-26 में प्रथम ग्रीन बजट प्रस्तुत किया था। वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीन बजट में 33 हजार चार सौ 75 करोड़ 53 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है जो योजनाओ पर व्यय का 12.74 प्रतिशत है तथा कुल बजट का 5.48 प्रतिशत है जो कि गत वर्ष से 20़ 18 प्रतिशत अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित