भरतपुर , अगस्त 26 -- राजस्थान में धौलपुर के बाड़ी कस्बे में मंगलवार देर रात राजमार्ग-11बी पर एक कार पलटने से तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बाड़ी की कृष्णा कॉलोनी निवासी रवि जाटव अपनी पत्नी संजना, साली गीता और गुड्डी देवी के साथ हिंडौन में एक रिश्तेदारी में गया था। वापसी के दौरान देर रात सुनीपुर गांव के पास कार एक गौवंश से टकराकर पलट गयी।
घटना में कार में सवार सभी लोग घायल हो गये। इन सबको एंबुलेंस से बाड़ी के अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गीता और गुड्डी देवी को जिला अस्पताल धौलपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित