जयपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

श्री शर्मा ने आज यहां राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए कोई कमी नहीं है और आम उपभोक्ताओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में नयी ऊंचाईयां छू रहा है और श्री मोदी भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से कार्य कर रहे हैं। सरकार गरीब, युवा, महिला एवं किसान के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी सरकार भी इस संकल्प को ध्येय मानते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित