जयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत गत फरवरी में एक लाख 74 हजार 137 लीटर वॉश नष्ट किया गया और विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 562 मामले दर्ज कर 556 को गिरफ्तार किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में गत फरवरी में एक लाख 74 हजार 137 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 11815, देशी मदिरा 2583, अवैध मदिरा 3344, बीयर 809 बोतल सहित दो किलोग्राम भांग एवं 600 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत फरवरी में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 562 मामले दर्ज करते हुए 556 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 14 दुपहिया वाहन, सात हल्के चार पहिया वाहन सहित 21 वाहनों को सीज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित