श्रीगंगानगर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशीले पदार्थ हेरोइन और पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सूरतगढ़ में मंगलवार देर रात रामलीला मैदान के पास कमल वाल्मीकि (37) से 16 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में गुरप्रीतसिंह रामगढ़िया (40) से तीन किलो 705 ग्राम पोस्त बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित