उदयपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान में आबकारी इस महीने अब तक चलाये गये अभियान के तहत 218 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग द्वारा रविवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि अभियान के तहत गत 19 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 601 अभियोग दर्ज किए गए है। इस दौरान राज्य में देशी मदिरा 1453 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 7332 लीटर, बीयर 413 लीटर, हथकड़ शराब 4617 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त की गयी। इसी क्रम में एक लाख 79 हजार 356 लीटर नष्ट किया गयाशनिवार रात्रि को जयपुर एवं डूंगरपुर में बड़ी कार्रवाई के तहत दो कारों से अवैध अंग्रेजी मदिरा की बडी खेप बरामद की गई। डूंगरपुर और सागवाड़ा में एक संदिग्ध कार में अवैध तरीके से परिवहन की जा रही पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी मदिरा की 47 पेटियां बरामद हुईं।
जयपुर शहर में सघन नाकाबंदी के तहत आमेर रोड़ पर एक कार की डिक्की में दो पेटियों में ओकस्मिथ गोल्ड अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें एवं एक पेटी में 100 पाइपर की 12 बोतले जब्त की गईं। इसी प्रकार हनुमानगढ़ में 500 लीटर वाॅश सहित दो भट्टियां नष्ट करते हुए 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित